संतकबीरनगर, अगस्त 24 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई तथा साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों की धनराशि वापस कराने के उद्देश्य से थाना महुली पर विशेष साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे एवं साइबर टीम द्वारा थाना महुली की साइबर टीम एवं संबंधित पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ कार्रवाई के संबंध में प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण में साइबर अपराध की सूचना प्राप्त होने के तत्काल बाद की जाने वाली कार्रवाई एवं समयबद्ध तरीके से आवश्यक कदम उठाने की प्रक्रिया समझाई गई। साइबर फ्रॉड में पीड़ित के खाते से निकली धनराशि को समय रहते ट्रेस/फ्रीज कराने तथा पीड़ित की धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया के संबंध में व्यावहा...