संतकबीरनगर, अक्टूबर 24 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। इस समय रबी के फसलों की बुवाई का सीजन चल रहा है। किसानों को फसलों की बुवाई के लिए डीएपी, यूरिया व फास्फेटिक उर्वरकों की जरूरत है। खाद न मिल पाने से किसान परेशान हैं। वजह वेतन व अन्य मांगों को लेकर जिले के सचिव हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते समितियों पर ताला लटक रहा है। खाद के लिए रोज समितियों का चक्कर लगाकर किसान परेशान हैं। समिति पर आने के बाद ताला बंद मिलता है। इसके चलते बाहर की दुकानों से खरीदने की मजबूरी है। नहीं तो फसलों की बुवाई पिछड़ने की चिंता सता रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सचिवों की हड़ताल से खाद वितरण ठप, समितियों पर भटकते रहे किसानपौली में खाद वितरण बाधित पौली : रबी फसलों की बुआई के महत्वपूर्ण समय में साधन सहकारी समिति के सचिव अपनी मांगों को ले...