Santkabir Nagar News: सर्दी जुकाम व बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या
संतकबीरनगर, नवम्बर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले दिनों हुई बारिश और मौसम में आए बदलाव के बाद सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। जिला संयुक्त अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों की भीड़ लग रही है। आलम यह है कि सुबह 8 बजे से ही पर्ची काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही और फिजीशियन के कक्ष के सामने दिन भर कतार लगी रही।
अस्पतालों में मरीजों की भीड़ पिछले एक सप्ताह में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछला सप्ताह अनिश्चतता भरा रहा। पिछले दिनों की बारिश से मौसम में बदलाव होने से असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, जिससे बुखार, सर्दी, खांसी, सांस व अन्य समस्याएं हो रही हैं, जबकि बैक्टीरिया संक्रमण से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.