संतकबीरनगर, अगस्त 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मौसम में लगतार उतार-चढ़ाव के चलते मौसमी बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। आसमान में कभी बदली कभी तेज धूप हो रही है। मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। इस मौसम में लोगों को मौसमी बमारियां भी लोगों को खूब परेशान कर रही हैं। सर्दी, जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है। बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मौजूदा समय के वातावरण व तापमान में वायरस और बैक्टीरिया जनित बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। तापमान में कभी गिरावट आ रही है तो कभी अचानक गर्मी बढ़ जा रही है। इस मौसम में हल्की सी लापरवाही लोगों को मरीज बना दे रही है।अस्पताल में पर्ची काउंटर से लेकर दवा कक्ष तक मरीजों की लाइन लग रही है। मेडसिन काउंटर पर अब चार लाइन लगाई...