संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर ब्लाक के सरौवा से बरगदवा, भिटिया, लोहरौली, भगौसा तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे लोगों का सफर आसान होगा। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निर्माण के लिए पूजन कर शिलान्यास किया। 11 किलोमीटर लम्बे इस मार्ग का चौड़ीकरण कार्य 27 करोड़ की लागत से किया जाएगा।विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही लगातार विकास कार्य सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व चिकित्सा के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास कार्यों के प्रति उदासीनता बरती थी जिससे प्रदेश का विकास ठप पड़ गया था। भाजपा सरकार बनने के बाद बिना किसी भेदभाव के सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सत्ता में आने के बा...