Santkabir Nagar News: सरयू के पवित्र जल में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का तर्पण
संतकबीरनगर, अक्टूबर 11 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। सर्वपितृ अमावस्या पर शुक्रवार को सरयू नदी के पवित्र घाटों पर श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। पितरों की आत्मा की शांति और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू के पवित्र जल में स्नान कर तर्पण और श्राद्ध कर्म किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पितरों को जल अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। आचार्य पंडित कृपा शंकर पाण्डेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या का पितृपक्ष में विशेष महत्व है। इस दिन उन पूर्वजों का भी श्राद्ध और तर्पण किया जाता है, जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती या जिनका श्राद्ध किसी कारणवश पितृपक्ष में नहीं हो पाता है। उन पितरों का तर्पण व श्राद्ध अमाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.