संतकबीरनगर, जुलाई 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में की दक्षिणी सीमा पर बह रही सरयू नदी का पानी लगातार बढ़ने से माझा क्षेत्र में फैल रहा है। बीते 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 100 सेमी बढ़ा है। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर घटना शुरू किया है। सरयू नदी खतरे के निशान से 1.100 मीटर नीचे बह रही है। वहीं राप्ती नदी 2.150 मीटर नीचे बह रही है। राप्ती नदी का जलस्तर घटने से तटवर्ती गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली। पिछले दो दिनों में नदी के जलस्तर में तेज बढ़ोत्तरी दर्ज होने से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई थी।बिड़हरघाट यह भी पढ़ें- डरा रही सरयू व राप्ती, पानी मे समा रहे जियो बैग में सरयू नदी का जल स्तर बुधवार की सुबह बढ़कर 78.200 मीटर पर पहुंच गया। बुधवार की शाम चार बजे यह बढ़कर 78.250 मीटर पर पहुंच गया। वह...