संतकबीरनगर, जुलाई 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की दक्षिणी सीमा पर बह रही सरयू नदी का पानी लगातार बढ़ने से अब माझा क्षेत्र में फैलने लगा है। जिससे सब्जी सहित अन्य फसलें डूबने लगी हैं। कुछ स्थानों पर हल्की कटान भी शुरू हो गई है। बीते 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 30 सेमी व राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। सरयू नदी खतरे के निशान से 1.200 मीटर नीचे बह रही है। वहीं राप्ती नदी 2.050 मीटर नीचे बह रही है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: नेपाल से छोड़ा गया 2.64 लाख पानी तराई क्षेत्र में मचाएगा तबाहीडूबने लगीं सरयू की माझा में बोई सब्जी की फसलें बिड़हरघाट में सरयू नदी का जल स्तर मंगलवार की सुबह 8 बजे 77.900 मीटर दर्ज किया गया था। मंगलवार की शाम चार बजे यह बढ़कर 78.100 मीटर पर पहुंच गया। बुधवार की सुबह बढ़कर...