संतकबीरनगर, अगस्त 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अरविन्द प्रबोध मिश्र, पूर्व प्रान्त सहमंत्री अभाविप माधवेन्द्र तिवारी, महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य रंगनाथ तिवारी एवं मुख्य नियंता हरिशंकर शुक्ल द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। यह भी पढ़ें- Basti News: संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रमकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम की प्रस्ताविकी ए...