संतकबीरनगर, नवम्बर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की प्रमुख जनगणना अधिकारी डीएम अनुज मलिक ने स्व-गणना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अधिक से अधिक स्व-गणना कराने का निर्देश दिया। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली स्व-गणना के दौरान जनपद में स्व-गणना किए जाने की प्रगति की डीएम ने समीक्षा की। सभीअधिकारियों को निर्देश दिया कि अपनी एवं अधीनस्थों की स्व-गणना पूर्ण कराने के साथ-साथ विभाग से संबंधित जन सामान्य का भी अधिक से अधिक स्व-गणना कराया जाए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं उनके परिवारों की स्व-गणना सुनिश्चित कराई जाए। समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में विद्यालयों के समस्त स्टाफ की स्व-गणना सुनिश्चित कराते हुए छात्र-छात्राओं को भी उनके परिवारों क...