संतकबीरनगर, अक्टूबर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कौवाटार में कुल तीन राजस्व गांव हैं। इन तीनों गांवों में सफाई न होने के कारण नालियां जाम हैं और बजबजा रही हैं। इससे एक तरफ जहां लोग जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों में गंदगी से होने वाली बीमारियों का आशंका बनी हुई है। इससे मजबूर होकर ग्रामीण स्वयं नाली की सफाई कर रहे हैं। सरकार द्वारा दिया जाने वाला वेतन सफाईकर्मी पा रहे हैं।कौवाटार निवासी शिव प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि उनके घर के सामने से सरकारी नाली बनी हुई है। इस नाली के माध्यम से कई घरों का पानी निकलता है। सफाई कर्मियों के सफाई न करने की वजह से नाली जाम हो जाती हो गई थी, और पानी निकलना बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध ...