संतकबीरनगर, सितम्बर 20 -- Santkabir Nagar News: बखिरा, निज संवाददाता। बखिरा कस्बे में शुक्रवार की रात को गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत और पप्पू निषाद व उनके समर्थकों ऊपर एक व्यक्ति ने गाड़ी से ठोकर मारने व गाली गलौज का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बखिरा थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।तहरीर में गोविंद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम शंकर निवासी कस्बा बखिरा शनिचरा बाजार थाना बखिरा ने कहा है कि वह शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल था। जुलूस भ्रमण करते हुए बुद्धहिया बाजार अमरडोभा पहुंचा था। तभी जुलूस में शामिल एक डीजे का जनरेटर खराब हो गया। यह भी पढ़ें- मूर्ति विसर्जन के बीच सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे पप्पू निषाद, समर्थकों का हंगामा इसके कारण आवाज बंद हो गई...