Santkabir Nagar News: सपा सांसद के पीए समेत चार गिरफ्तार, अगवा युवक बरामद
संतकबीरनगर, सितम्बर 21 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर केस दर्ज कराने वाले युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने सोमवार की भोर में कांटे के पास से सांसद के पीए, जिला पंचायत सदस्य समेत चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को बरामद लिया। घटना में प्रयुक्त कार, नकदी, मोबाइल फोन और अपहृत युवक के हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र, आधार कार्ड और आवेदन पत्र आदि भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि अपहृत युवक की हत्या कर अयोध्या में सरयू नदी में फेंकने की आरोपियों ने योजना बनाई थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि 18 सितंबर की रात बखिरा क्षेत्र के लेडुआ-महुआ में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.