संतकबीरनगर, जुलाई 24 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सुभासपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सपा के वरिष्ठ नेताओं और कुछ सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान नेताओं ने कहा कि दलित, अति पिछड़ों और पिछड़ा वर्ग का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपमान करने वालों के विरुद्ध यदि सपा कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी आगे वृहद आन्दोलन करेगी।प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने कहा कि समाज के पिछड़े, अति पिछड़े दलित एवं अति दलित वर्गों के सम्मान, अधिकार एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं के विरुद्ध कुछ पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार अपमानजनक और आपत्तिपूर्ण शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एमएलसी के नेतृत्व में सुभासप...