संतकबीरनगर, सितम्बर 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के छात्रों को अगर सही मार्गदर्शन और बेहतर माहौल में शिक्षा मिले तो कोई भी बाधा सफलता की राह नहीं रोक सकती। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मेंहदावल के डीएवी इंटर कॉलेज में संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटर इस बात को साबित कर रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी युवाओं को यहां नीट, जेईई समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जा रही है। वर्तमान सत्र में 105 विद्यार्थी कोचिंग सेंटर से जुड़कर अपने भविष्य को नई दिशा देने में जुटे हैं। यहां गत वर्ष तैयारी करने वाले चार विद्यार्थियों ने नीट और दो विद्यार्थियों ने जेईई परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं हर वर्ष यहां से विद्यार्थियों को मिल रही सफलता ने अभ्युदय कोचिंग के प्र...