संतकबीरनगर, अक्टूबर 6 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग से वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराए गए सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के पत्र पर यह जांच की जाएगी। खराब गुणवत्ता की शिकायत उठाने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। इसी के साथ सड़क का निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है。

गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया बस्ती क्षेत्र के मुख्य अभियंता कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, विधायक स्तर से भेजे गए पत्रों में कई मार्गों के निर्माण में मानकों की अनदेखी का उल्लेख किया गया था। इसी शिकायत के आधार पर 12 मार्गों की गुणवत्ता जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जांच के दायरे में संपर्क म...