Santkabir Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में चालक पर केस
संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहरकला थाना क्षेत्र के झुड़िया पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।उल्लेखनीय है कि लोहरौली मिश्र गांव निवासी मनीष 28 वर्ष गुरुवार को सांथा बाजार से अपनी मोटरसाइकिल पर घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह झुड़िया पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचे,तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मनीष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी रीना ने अपने जेठ भवानीशंकर यादव के साथ बेलहरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.