संतकबीरनगर, सितम्बर 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने रविवार को बरदहिया बाजार में सजावट की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध पटाखों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संजय बैलून डेकोरेशन एंड सजावट सेंटर से 07 गत्तों में भरा 62 किलो 300 ग्राम अवैध पटाखा बरामद कर दुकान मालिक को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुकानदार को मुचलके पर छोड़ दिया गया।कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि बरदहिया बाजार चौकी इंचार्ज अनिल कु‌मार यादव अपने सहयोगी हेड कांस्टेबल गणेश प्रसाद, कांस्टेबल अमित कुमार के साथ डीघा बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि बरदहिया बाजार से सब्जी मंडी रोड पर स्थित संजय बैलून डेकोरेशन एंड सजावट केंद्र के मालिक संजय पुत्र दरगाही प्रसाद निवासी सब्जी मंडी रोड खलीलाबाद डेकोरेशन...