संतकबीरनगर, अक्टूबर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल जारी रहने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रबी की फसलों की बुवाई के बीच डीएपी खाद की जरूरत को लेकर किसान परेशान हैं। समितियों का कामकाज प्रभावित होने से खाद वितरण की व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को समय से खाद न मिलने की चिंता सता रही है।क्षेत्र के किसान हरिप्रकाश, रामभवन, राजा राम, प्रह्लाद, तुफेल, कलीमुद्दीन, रफीक आदि ने बताया कि इस समय सरसो, मटर, चना, आलू आदि की बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे समय में सचिवों के हड़ताल से किसान डीएपी खाद के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: सहकारी समितियों पर लटका ताला, खाद न मिलने से किसान बाजार में लुटने को मजबूर सरकार कोई ...