संतकबीरनगर, जुलाई 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। सुरक्षा व्यवस्था को चौकस बनाने और अपराधियों की निगहबानी को लेकर एसपी ने सार्थक पहल की है। जिले के 29 प्रमुख चौराहों, तिराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। इसके साथ ही 06 थाना क्षेत्रों के 26 जगह 99 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। पीए सिस्टम के जरिए आसानी से आम जनता तक जरूरी संदेश का प्रसारण हो सकेगा। इसके साथ ही अपराध करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर धरपकड़ करने में कैमरे पुलिस के मददगार बनेंगे। इसके लिए एसपी ने डीएम से पत्राचार किया है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: पुलिस-जन सहभागिता से सुरक्षित बनेगा समाजखास पहल त्योहार का सीजन हो या फिर आपात काल की स्थिति हो। कानून व्यवस्था के मद्देनजर शासन-प्रशासन की मूल भावनाओं के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने में...