संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के लोहारडाड़ी गांव में एक प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही सीओ अभय नाथ मिश्र और थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले में मायके पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। लोहारडाड़ी निवासी श्रीकृष्ण यादव के अनुसार उसकी पत्नी प्रियंका उर्फ बबिता (32) ने छह अगस्त को घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया था। यह भी पढ़ें- Firozabad News: प्रसव के बाद विवाहिता की मौत पर लगाया लापरवाही का आरोप दुर्भाग्य से बच्ची मृत ...