Santkabir Nagar News: संदिग्ध हालत में छात्रा की मौत
संतकबीरनगर, अगस्त 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के घोरखल मोहल्ले में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक छात्रा की शनिवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बेटी की सहेली और एक युवक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। पुलिस ने जांच के लिए छात्रा का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं डबल डाक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
छात्रा की पहचान धनघटा क्षेत्र के हैंसर बाजार की रहने वाली 20 वर्षीय सोनम पुत्री नंदलाल साहनी बीएससी नर्सिंग की तैयारी करने के लिए जनवरी 2026 से खलीलाबाद के घोरखल मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। शनिवार की रात उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। छात्रा के बगल के कमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.