संतकबीरनगर, अगस्त 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हैसर वार्ड नंबर 17 सोनाड़ी बाग में 18 वर्षीय एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गौतम पुत्र सजीवन निवासी सोनाड़ी के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि गौतम घर पर अपने दादी के साथ रहता था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। गौतम की मां अपने दो अन्य बच्चों के साथ हरियाणा में रहकर प्राइवेट जॉब करती है। सुबह के समय गांव से बाहर निकले लोगों ने बाग में पेड़ से शव लटकता देखा तो शोर मचाया। मौके पर अन्य लोग भी जुट गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव ...