संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सोनबरसा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय कलम नाथ साहनी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर श्मशान घाट पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी हाउस भेज दिया।पुलिस के अनुसार मृतक के भाई पप्पू साहनी ने सूचना दी कि कलम नाथ साहनी पुत्र श्रीपत साहनी आठ अगस्त को अपने मौसेरे भाई घनश्याम निषाद पुत्र रामचरन निवासी बिसौवा के घर गए थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। परिजन शव को पंडित पुरवा श्मशान घाट लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Banka News: संदिग्ध अवस्था में सूरदास युवक की मौत, हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही प्रभ...