Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में मनबढ़ युवक ने मामूली विवाद में की बुजुर्ग की हत्या
संतकबीरनगर, अगस्त 9 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर (संकबीरनगर), हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र स्थित फरेंदिया तिराहे पर रविवार की शाम मामूली विवाद में एक मनबढ़ युवक ने एक बुजुर्ग के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। फरेंदिया लाल गांव निवासी रामबचन प्रजापति (70) रविवार की शाम करीब छह बजे गांव के तिराहे पर पहुंचे थे। कुछ ही देर बाद गांव का एक युवक भी वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर रामबचन से बहस करने लगा। अचानक युवक उग्र हो गया और उसने लोहे की रॉड उठाकर रामबचन के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। लोहे की रॉड के ताबड़तोड़ प्रहार से रामबचन के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह काफी खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.