संतकबीरनगर, अगस्त 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की कोतवाली पुलिस ने टोलप्लाजा का बैरियर तोड़कर भाग रहे ट्रेलर को मगहर के पास पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। चौकी प्रभारी मगहर उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम से सूचना मिली की वाहन संख्या एचआर 46एफ 4906 ट्रेलर टोल प्लाजा मड़वानगर बस्ती पर से टैग रीडर हैंडल मशीन लेकर बैरियर तोड़कर भाग रहा है। जिसका पीछा टोल कर्मी कर रहे हैं लेकिन वह साइड नहीं दे रहा है। वह गोरखपुर की तरफ जा रहा है। इसको तत्काल रुकवाया जाए। इस सूचना पर मय हमराह कर्मचारी के साथ मगहर तिराहे पर हाईवे जामकर उक्त ट्रेलर गाड़ी को रोक लिया। चालक से उक्त मशीन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मौके पर टोलकर्मी भी मौजूद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...