Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
संतकबीरनगर, अक्टूबर 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के धनघटा रोड पर बनियाबारी के पास गुरुवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली पुलिस के अनुसार थाना महुली के हरिहरपुर निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र सर्वजीत यादव गुरुवार की रात अपनी बाइक से जा रहे थे। बनियाबारी मैरेज हाल के पास उनकी बाइक और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक वीरेंद्र की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। वीरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है। मौके पर गाड़ी को अपने में कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.