संतकबीरनगर, अक्टूबर 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के धंजवल गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आकर एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। सड़क पर मोटर पंप के फैले विद्युत तार की चपेट में आकर उनकी साइकिल फंस गई। इससे मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर चौकी प्रभारी हरिहरपुर अशोक सिंह मय फोर्स पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू कर दिया। मृतक की पत्नी ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रही है। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

करंट की चपेट में आए किसान महुली क्षेत्र के ग्राम धंजवल निवासी गब्बू लाल यादव (70) पुत्र स्व. हुब राज यादव गुरुवार सुबह साइकिल से घर से निकले थे। परिजनों के मुताबिक वह गांव के उत्तर ...