संतकबीरनगर, नवम्बर 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सोने के आभूषणों की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता लाने और ग्राहकों को शुद्धता की गारंटी देने के लिए केंद्र पर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब संतकबीरनगर जिले में भी बिना हॉलमार्क वाले सोने के गहनों की बिक्री नहीं हो सकेगी। केंद्र सरकार ने जिले को अनिवार्य हॉलमार्किंग की सूची में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही जिले के सराफा कारोबारियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के नियमों का पालन करना अनिवार्य हो गया है। कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठानों का बीआईएस में पंजीकरण कराना होगा। बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की बिक्री पर रोक रहेगी।

हॉलमार्किंग सूची में शामिल हुआ संतकबीरनगर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने दो नवंबर 202...