Santkabir Nagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी गंदगी का अंबार
संतकबीरनगर, जुलाई 27 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। एक तरफ शासन के आदेश पर पूरा विभाग 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए व्यापक अभियान चला रहा है, वहीं नगर पंचायत मेंहदावल में इसका असर धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। इन दिनों नगर पंचायत के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, जाम नालियां और सड़कों पर बहता गंदा पानी नगर पंचायत के दावों की पोल खोल रहा है। बरसात के मौसम में फैली गंदगी से लोगों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि यह अभियान महज कागजों में चलाया जा रहा है। जिससे लोगों में नगर पंचायत के प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। यह भी पढ़ें- Mohoba News: आम रास्ता कीचड़ से सराबोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.