Santkabir Nagar News: श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन
संतकबीरनगर, अक्टूबर 23 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ परसहर गांव में चल रही रामलीला का भव्य समापन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राजतिलक का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। जय श्रीराम के जयकारों से रामलीला परिसर गूंज उठा। आठ दशक से अधिक समय से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा ने एक बार फिर गांव की सांस्कृतिक विरासत और रामभक्ति की अनूठी छटा बिखेरी।पौली क्षेत्र के परसहर गांव में आयोजित रामलीला में अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम के राजतिलक का दृश्य देखकर दर्शकों ने भावपूर्ण वातावरण में भगवान के जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- Bareily News: श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.