Santkabir Nagar News: श्रद्धालुओं ने की मां महागौरी की पूजा-अर्चना
संतकबीरनगर, अक्टूबर 18 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शारदीय नवरात्र में रविवार को श्रद्धालुओं ने देवी भगवती की आठवें स्वरूप मां महागौरी देवी की पूजा-अर्चना की। घरों से लेकर मंदिरों तक पूरे श्रद्धाभाव से पूजा की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मां की आराधना के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ और भजन-कीर्तन किया। लोगों ने अष्टमी का व्रत रखा। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों समय माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, बखिरा के दुर्गा मंदिर, तामेश्वरनाथ धाम स्थित देवी मंदिर में सुबह 4 बजे से ही मंगला आरती के साथ पूजा शुरू हो गई। मां महागौरी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करती है। पुराणों के अनुसार माता पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए घोर तप किया तो उनका शरीर काला पड़ गया था। शंकर भगवान में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.