संतकबीरनगर, अक्टूबर 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना विधि विधान से हुई। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही मंगला आरती हुई।मेंहदावल, नाथनगर, बखिरा, धनघटा और सेमरियावां क्षेत्र के देवी मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने व्रत रखकर मां की कथा सुनी। नवरात्र व्रत का अनुष्ठान कर रहे साधकों ने घरों में स्थापित कलश व आवाहित देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: कलश स्थापना के साथ पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा मां की ...