Santkabir Nagar News: श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा
संतकबीरनगर, अक्टूबर 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने बुधवार को जिले के देवी मंदिरों में मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में बज रहे घंटे की आवाज के साथ माता के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने घरों में स्भापित देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया। संकल्प लेकर अनुष्ठान कर रहे साधकों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। पूजन के बाद मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ पड़े। शहर स्थित समय माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, उस्का के वन देवी मंदिर और बखिरा के दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कूष्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.