Santkabir Nagar News: शॉर्ट सर्किट से कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी आग, लोगों की सतर्कता से टला हादसा
संतकबीरनगर, जुलाई 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली में टैक्सी स्टैंड तिराहे पर स्थित एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में रविवार दोपहर मुख्य विद्युत सप्लाई बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग लगते ही बेसमेंट से धुएं का घना गुबार उठने लगा। जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर शुरुआती स्तर पर ही काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कुछ देर बाद आग की सूचना पर दमकल वाहन भी पहुंच गया। महुली टैक्सी स्टैंड निकट कॉम्प्लेक्स में मोबाइल, कपड़ा सहित कई अन्य दुकानें संचालित होती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेसमेंट में लगे मुख्य विद्युत बोर्ड से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग लग गई। धुआं निकलता देख आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.