Santkabir Nagar News: शिक्षामित्र की फर्जी नियुक्ति, जांच के बाद भी बर्खास्तगी नहीं
संतकबीरनगर, अगस्त 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के नाथनगर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सुबखरी में एक शिक्षामित्र की फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ईश्वर चंद्र पाण्डेय ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। जांच में कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नियुक्ति होने का मामला आने पर बीएसए ने शिक्षामित्र को निलंबित कर दिया था। दस माह से अधिक समय के बाद भी नियुक्ति निरस्त नहीं हुई।
शिक्षामित्र की फर्जी नियुक्ति आरोप है कि ममता तिवारी को वर्ष 2005-06 में ग्राम शिक्षा समिति के चयन के बिना ही शिक्षामित्र नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति कूटरचित दस्तावेज के आधार पर हुई थी, जिसके बाद उन्हें सहायक अध्यापक पद पर भी नियुक्त कर दिया गया। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त जानकारी से पता चला कि ममत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.