संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के 50 शिक्षक और शिक्षिका सम्मानित किए जाएंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सम्मान समारोह सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के सभी नौ ब्लाक के 50 शिक्षक, शिक्षिकाएं सम्मानित की जाएंगी। शिक्षकों के साथ ही स्पेशल एजुकेटर भी शामिल हैं। इसमें खलीलाबाद ब्लाक के वन्दना देव, नेहा सिंह, चन्द्रकला, आरती श्रीवास्तव, रश्मि पांडेय, सेमरियावां ब्लाक से सनोवर हलीम,मोनू विश्वकर्मा, शैलेन्द्र कुमार, राम भारत,विभा यादव शामिल हैं। शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों को अंबिका देवी यादव, केसी सिंह, जफीर अली, अशोक गुप्ता,अब्दुर्रहीम,जलालुद्दीन,असरारुल...