Santkabir Nagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संतकबीरनगर, अक्टूबर 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के मतदान केंद्रों पर 288 पुलिसकर्मियों और होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा तीन क्षेत्राधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सात थानाध्यक्ष, सात निरीक्षक, 42 उपनिरीक्षक, 39 हेड कांस्टेबल, 114 कांस्टेबल, 43 महिला कांस्टेबल और 14 होमगार्ड को सौंपी गई है। इसके साथ ही सात सेक्टर पुलिस अधिकारी और सात माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आज 23 केंद्रों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.