संतकबीरनगर, अक्टूबर 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा के जिला प्रभारी जय प्रकाश साहू ने खलीलाबाद, धनघटा और मेहदावल विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग बैठकें कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, शिक्षकों एवं मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और निर्धारित चुनावी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने पर विशेष जोर दिया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित इन बैठकों में विधानसभा संयोजकों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति जिला प्रभारी जय...