Santkabir Nagar News: शिक्षकों की मेहनत ने बदली तस्वीर, परिषदीय स्कूल बना अभिभावकों की पसंद
संतकबीरनगर, सितम्बर 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नगर पंचायत मेंहदावल के कंपोजिट विद्यालय गगनई बाबू के शिक्षकों की मेहनत से विद्यालय की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। कभी कम छात्र संख्या और कक्षाओं में पसरे सन्नाटे के रूप में जिस विद्यालय की पहचान बनी हुई थी, आज उसी विद्यालय में 517 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। चार वर्षों में छात्र संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विद्यालय में छात्रों से अधिक छात्राओं का नामांकन है। शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों से लगातार संवाद और विद्यालय के शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण में किए गए सुधार का असर अब विद्यालय में साफ दिखाई दे रहा है। स्मार्ट क्लास के लिए लगे स्मार्ट टीवी, पुस्तकालय, बेहतर बेंच, हर कक्ष में लगे टाइल्स, दीवारों पर बेहतर रंग-रोगन और पेड़-पौधों व फूलों से सजा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.