Santkabir Nagar News: शार्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान
संतकबीरनगर, अगस्त 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार स्थित कपड़े की दुकान में विद्युत की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग फैलकर बगल में किराना की दुकान में भी फैल गई। धुआं व आग की लपट देख शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के रोसया बाजार निवासी सियाराम व संजय लगभग 15 वर्षों से पौली बाजार में आवासीय मकान बनाकर सियाराम वस्त्रालय व संजय किराना की दुकान चलाते हैं। शनिवार को प्रतिदिन की तरह दुकान बन्द कर सोने चले गए। सियाराम ने बताया कि रविवार को भोर में दुकान के अन्दर धुआं देख आवक रह गए। दुकान की तरफ आए तो दुकान के अन्दर से आग की लपटें निकल रही थीं। आग लगी देख चिल्लाने लगे। शोर सुन आस-पास के तमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.