संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- Santkabir Nagar News: बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी तय होने के बाद एक युवक की नाबालिग युवती से कथित प्रेम कहानी ने नया मोड़ ले लिया। जिस युवती से युवक की शादी तय हुई थी, उसी की नाबालिग सहेली के साथ युवक की नजदीकियां बढ़ गईं। बातचीत का सिलसिला बढ़ने के बाद दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध हो गए। अब नाबालिग के गर्भवती होने का दावा किए जाने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया है। बताया जाता है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी एक युवती के साथ तय हुई थी। युवती के पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं था, जिसके चलते वह अपनी नाबालिग सहेली के मोबाइल से युवक से बातचीत करती थी। इसी दौरान युवक और नाबालिग के बीच भी बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और मामला कथित प्रेम संबंध तक ...