Santkabir Nagar News: शहीद देवदत्त पांडेय के स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए अभी तक नहीं मिल पाई जमीन
संतकबीरनगर, अक्टूबर 20 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहीदों की स्मृतियों को संजोने और आने वाली पीढ़ियों को देश भक्ति के जज्बे में पिरोने की शासन की मंशा पर विभागीय लापरवाही भारी पड़ रही है। अमर शहीद पं देवदत्त पांडेय की स्मृति में उनके पैतृक गांव सुबखरी में प्रस्तावित शहीद स्मारक के निर्माण का अरमान अधर में लटकता नजर आ रहा है। शासन ने नाथनगर ब्लॉक के ग्राम सुबखरी में प्रस्तावित शहीद स्मारक के लिए 61.12 लाख की स्वीकृति देते हुए सी एंड डीएस को कार्यदाई संस्था भी नामित कर दिया। मजे की बात यह है कि शासन की प्रतिबद्धता के बाद अभी तक धनघटा तहसील प्रशासन प्रस्तावित शहीद स्मारक के लिए भूमि का चिन्हांकन नहीं कर सका है।्1.92 करोड़ की लागत से बनने वाले इस शहीद स्मारक में अमर शहीद पं देवदत्त पांडेय की कांसे की प्रतिमा के साथ-साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.