संतकबीरनगर, अक्टूबर 24 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शुक्रवार को मेंहदावल नगर में शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। कुबेरनाथ मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। पथ संचलन के दौरान नगर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष गूंजते रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरंतर राष्ट्र सेवा और समाज में समरसता स्थापित करने के लिए कार्य कर रहा है। समाज से भेदभ...