संतकबीरनगर, जुलाई 14 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। ​बेलहर कला थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवलिया टोला धुसकपुरवा में भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही पिता और छोटे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लात-घूसों से की गई इस मारपीट में पीड़ित पक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।कैथवलिया टोला धुसकपुरवा निवासी शिवपूजन पुत्र कल्पनाथ ने पुलिस को तहरीर दी है। ​तहरीर में लिखा है कि रविवार की रात उनका बड़ा बेटा सुखराम और दूसरा बेटा रामकेश आपसी जमीन के बंटवारे की बात को लेकर घर पर आए। दोनों आरोपित अत्यधिक शराब के नशे में थे। घर पहुंचते ही दोनों ने मां-बहन की अभद्र गालियां देनी शुरू कर दीं।​ जब घर के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपितों ने ...