Santkabir Nagar News: वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
संतकबीरनगर, अगस्त 12 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के जसवल भरवलिया निवासी एक युवक ने मंगलवार की रात वीडियो कॉल पर बात करते हुए कमरे में फंदे से लटकर अपनी जान दे दी।रिंकू (25) पुत्र हरिकेश साहनी तीन साल पहले पत्नी की मौत हुई थी। इस मामले में रिंकू व उसके पिता हरिकेश साहनी हत्या के आरोप में आरोपी थे। मंगलवार को कोर्ट में पेशी थी। वहां से वे घर आए थे। आज फैसला आना था। रात में किसी से बात करते हुए घर के कमरे में फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। मौत के बाद अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। पीआरवी की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पडताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.