संतकबीरनगर, जुलाई 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जनपद के समस्त थानों में पंजीकृत गैंगस्टर अधिनियम तथा महिला संबंधी गंभीर अपराधों की लंबित एवं आंशिक विवेचनाओं के निस्तारण के उद्देश्य से अर्दली रूम आयोजित किया गया। समीक्षा के दौरान एसपी ने विवेचना में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। थाना धनघटा के 04 विवेचकों की प्रारम्भिक जांच का आदेश दिया है। साथ ही आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए हैं。 यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के लिए करें सुरक्षा के इंतजाम: डीआईजीविवेचना की समीक्षा पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक लंबित एवं आंशिक विवेचना की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विवेचकों को साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष संकलन, गवाहों के समयबद्ध बयान, आवश्यक विधिक कार...