संतकबीरनगर, सितम्बर 24 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हुई। कुल 107 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद के मेहदावल तहसील क्षेत्र के कुल 107 जोड़ों (08 जोड़ा अल्पसंख्यक वर्ग का भी सम्मिलित रहा) का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। सामूहिक वैवाहिक समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आ...