संतकबीरनगर, नवम्बर 4 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर में चार नवंबर को होने वाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को करमा कलां स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक की अयक्षता विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने की। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं के प्रबंधन, पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और मंडल स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ल, राजू भारती, लालबहादुर चौहान, बृजनंदन पाठक और गंगाराम निषाद से उनके-अपने मंडलों में चल रही तैयारियों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Darbhanga News...