संतकबीरनगर, सितम्बर 2 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान ने मंगलवार को विकास क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत खरचा में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही ग्रामीणों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण से बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए उपयोगी वातावरण उपलब्ध होगा।विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बाल विकास से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करना सरकार कि पहली प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से लाइब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग कर प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षिक तैयारी में आगे बढ़ने का आह्वान कि...